जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बिजरानी जोन 15 अक्टूबर से खोला जायेगा।

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क रामनगर नैनीताल का बिजरानी जोन 15 अक्तूबर को खोला दिया जाएगा विभाग इस जोन को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। बारिश से खराब हुईं सड़कों को ठीक करने का काम चल रहा है। कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलेगा। इस जोन की ऑनलाइन बुकिंग 1अक्तूबर से शुरू हो जायेगी हर साल मानसून को देखते हुए 15 जून को कॉर्बेट में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। ढेला और झिरना जोन को सालभर खोला जाता है। पार्क अधिकारियों के अनुसार ढेला, झिरना, बिजरानी, पाखरो, दुर्गा देवी आदि जोन में पर्यटक भ्रमण करते हैं ढिकाला, बिजरानी, ढेला आदि जोन में डे विजिट के साथ ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की भी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

कॉर्बेट भ्रमण के लिए पर्यटकों को वेबसाइट, corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि बिजरानी जोन 15 अक्तूबर से खुल जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

 

 

बारिश से सफारी वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में नया पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत कार्य जारी है।

kj
tara