स्कूल पड़ने वाली बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादाब हुसैन  – संवाददाता

कल दिनांक 22.10.2022 वादी द्वारा कोतवाली जसपुर में लिखित तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री xxxx के साथ उसके स्कूल का ही अध्यापक राजपाल सिंह ने अश्लील हरकत की है पैंट सिलवाने के बहाने रूम पर बुलाया और कन्धे पर हाथ फेरने लगा, वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में fir no 416/2022 u/s 354 ipc व ⅞ पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना si नेहा ध्यानी को दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशो पर पुलिस टीम का गठन कर प्रभारी निरीक्षक जसपुर के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्त राजपाल सिंह को मुखविर की सूचना पर पतरामपुर से तिरथनगर भोगपुर को जाने वाले मार्ग पर समय 09:40 am पर गिरफ़्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

*गिरफ़्तार अभियुक्त-*

1. राजपाल सिंह उर्फ़ राजकुमार पुत्र श्री रघघु निवासी शिवगौरी विहार थाना काशीपुर उधम सिंह नगर ।

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*