तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी द्वारा वन उपज की अवैध लीसा निकासी के विरुद्ध कार्यवाही।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

लालकुआं प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग श्री संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से लीसा तस्करी कर रहा एक वाहन ट्रक को किया सीज़ लालकुआ बरेली नेशनल हाइवे पर बहुमूल्य वन संपदा लीसा का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक पंजीकरण नंबर UK 06 CB 7514 को शांति पुरी वन वैरियर से 2 km आगे गोकुल नगर पर पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। प्राथमिक जाँच में यह सामने आया है कि यह ट्रक जो बिना बैध अनुज्ञा के जिसमें वन उपज लीसा के 380 टीन लगभग 65 कुंटल लीसा भरा पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में ईएफसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों को मिली मंजूरी की संस्तुति

 

 

अवैध अभिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गए। उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज लीसा जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 15 लाख रूपये का आकलन किया गया है के प्रकरण की विस्तृत जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून में वन सुरक्षा के लिए रामनगर, बैलपड़ाव और बन्नाखेड़ा रेंज की संयुक्त लंबी दूरी गश्त।

 

 

प्रारंभिक स्तर पर हल्द्वानी मार्ग से पहाड़ के जंगलों से वन उपज लीसा का अवैध अभिवहन किए जाने की जानकारी हो रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभात ध्यानी की हिरासत के विरोध में रामनगर कोतवाली का घेराव, रिहाई के बाद निकाला जुलूस।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *