युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया, और किशोरी को अगवा कर ले गया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया। दीवार फांदकर घर में घुस गया। परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग जुट गए, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी बरामद कर ली गई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो 27 अक्तूबर का बताया गया है। 17 वर्षीय किशोरी को गांव का अरुण परेशान कर रहा है। परिजन का आरोप है कि बेटी डर की वजह से घर से भी नहीं निकल पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम कार्यालय के निरीक्षण में आयुक्त ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत।

 

 

घटना वाले दिन आरोपी घर पर आया। उसके साथ रिश्तेदार भी थे। आरोपी घर में दीवार फांदकर दाखिल हो गया। विरोध पर परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग भी जुट गए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। आरोपी बेटी को खींचकर ले गया। परिजन चौकी पर शिकायत करने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

 

मामले में अरुण उर्फ लाला, लवकुश, रंजीत, महेश, कृष्णा, धर्मेंद्र, रिंकू, रवि, सुदेश, विनय नामजद हैं। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वह आशा ज्योति केंद्र में है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता नाबालिग है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव कॉरिडोर एवं ग्रामीण सुरक्षा के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *