मशीन में फंसकर नाबालिग मजदूर की मौत, ग्रामीणों का फैक्टरी पर हंगाम, कई थानों की पुलिस पहुंची।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्लस्टिक रिसाइकल फैक्टरी में मशीन के अंदर आ जाने से नाबालिग मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर सैकड़ों ग्रामीण फैक्टरी पर पहुंच गए और हंगामा जानकारी के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र के महल गांव निवासी निखिल (15) पुत्र अजय कुमार मसूरी गांव के पास ईकोकेयर वेंचर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में मजदूरी करता था। इस फैक्टरी में प्लास्टिक रीसाईकिल की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, रामनगर पालिका ने काटे 28 चालान।

 

 

गुरुवार सुबह निखिल फैक्टरी में ड्यूटी पर पहुंचा। सुपरवाइजर समर ने उसे मशीन के अंदर घुसकर टैंक साफ करने को कहा। इस दौरान बिजली गयी हुई थी, निखिल टैंक के अंदर घुस गया। इस बीच मशीन की पावर कट नही की गई। सफाई करते समय बिजली आ गयी और मशीन चालू हो गई। निखिल का शरीर अंदर ही क्षत-विक्षत  हो गया। साथी मजदूरों ने परिजनों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

 

 

सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री पर पहुंच गए। फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाने व 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।जानकारी पर इंचौली, गंगानगर, मवाना आदि थानों की फोर्स पहुंच गई, हंगामा बढ़ते देख पीएसी के जवान भी पहुंच गए। करीब पांच घंटे हंगामा जारी रहा। फिलहाल पुलिस मौके पर ही मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *