मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 1 लाख 25 हज़ार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

देहरादून – आज डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में महिलाएं तेजी से सशक्त हो रही हैं। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प कोई पूरा कर सकता है तो वो हमारी माताएं-बहनें हैं, जो स्वरोज़गार के माध्यम से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जब उत्तराखण्ड 25 वर्ष का होगा तो हमारी मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 1 लाख 25 हज़ार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। उनकी आय एक लाख से अधिक करने के लिए सरकार काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के जरिए आजीविका कमा रही महिलाओं की सालाना आय को एक लाख रुपये से अधिक किया जाएगा। हाथीबड़कला में आयोजित ग्राम्य विकास विभाग के लखपति दीदी सम्मान समारोह में सीएम ने यह घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  होटलों और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की सख्ती, अग्नि सुरक्षा में खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें सरकारी महकमों की मदद ली जाएगी। सीएम ने कहा कि यह दौर महिला सशक्तिकरण का दौर है। सरकार मातृशक्ति के समग्र उत्थान के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड पूरे 25वर्ष का हो जायेगा, सरकार की कोशिश है कि इस अवधि में राज्य देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल जाए। मैं ग्राम्य विकास विभाग को बधाई देता हूँ जिन्होंने लखपति दीदी मेला कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से हमारी महिलाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

 

 

सीएम ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, एसीएस आनंद वर्धन, अजीत सिंह, कैलाश पंत, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम आदि भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *