04 साल से गुमशुदा बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन संवादाता

दिनांक 03-11-2022 को बालगृह अधीक्षक लखनऊ डा0 रश्मि वर्मा द्वारा प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प जरिये फोन सूचित किया गया कि एक गुमशुदा बालक राजेन्द्र कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी कृष्णा कालौनी ट्रांजिट कैम्प के परिजनों का पता लगाने हेतु आग्रह किया गया । प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प द्वारा थाना स्तर पर बनायी गयी सुरक्षा समिति के Whatsapp Group के माध्यम से गुमशुदा बालक राजेन्द्र कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र चन्द्रपाल निवासी कृष्णा कालौनी ट्रांजिट कैम्प का फोटो व पता भेजकर गुमशुदा बालक राजेन्द्र कुमार के परिजनो का पता लगाने हेतु सूचना प्रेषित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

 

 

जिसमें सुरक्षा समिति के सदस्य नन्दन मेहरा द्वारा तुरन्त रुचि लेते हुए गुमशुदा से परिजनों का पता लगाया गया तथा गुमशुदा के परिजनों को तुरन्त थाना ट्रांजिट कैम्प पर लाया गया। गुमशुदा बालक राजेन्द्र कुमार के परिजन अजय देव पुत्र चन्द्रपाल निवासी सेवसानपुर थाना मीरगंज बरेली हाल निवासी-कृष्णा कालौनी ट्रांजिट कैम्प का पता चला जिसे गुमशुदा बालक के सम्बन्ध में सूचित किया गया। अजय देव द्वारा बताया गया कि गुमशुदा राजेन्द्र कुमार 04 वर्ष पूर्व रामपुर बालाजी दरबार दर्शन करने गया था जो खो गया था जिस सम्बन्ध में थाना रामपुर में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी । काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नही चल पाया था । गुमशुदा बालक राजेन्द्र कुमार के परिजन अजय देव पुत्र चन्द्रपाल निवासी सेवसानपुर थाना मीरगंज बरेली हाल निवासी – कृष्णा कालौनी ट्रांजिट कैम्प को बालगृह अधीक्षक लखनऊ का सम्पर्क नम्बर देकर गुमशुदा बालक राजेन्द्र से उसके भाई अजय देव का सम्पर्क कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

 

 

 

गुमशुदा बालक राजेन्द्र कुमार के परिजन बालक को लेने लखनऊ रवाना हो रहे है । परिजनों का गुमशुदा बालक से वीडियो कॉल के माध्यम से सम्पर्क संपर्क कराया गया। पुलिस के इस कार्य से परिजन अत्यधिक खुश होकर पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *