बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उधम सिंह नगर – हल्द्वानी में कुमाऊं ज्वेलर्स के स्वामी के पुत्र पर फायरिंग की घटना के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलभट्टा थाना अंतर्गत बरा ग्राम में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि एक बदमाश को पुलिस ने गन्ने के खेत से दबोच लिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को सितारगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान बाजपुर क्षेत्र निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार नेपाल भागने की योजना बना रहे कई बदमाश पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा के एक ढाबे में एकत्रित हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

 

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर ढाबे पर मौजूद सभी बदमाश निकट स्थित गन्ने के खेत में छुप गए। बदमाशों की घेराबंदी की सूचना मिलते ही डीआईजी कुमाऊं डॉ नीलेश आनंद भरणे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी सहित उधम सिंह नगर और नैनीताल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने बरा चौकी पर डेरा जमा लिया। जबकि पुलिस टीम ने खेत में छिपे बदमाशों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। पुलिस की चेतावनी के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में ‘विजय पर्व’ में सीएम धामी, युवाओं को दिया जॉब क्रिएटर बनने का संदेश।

 

 

 

गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक अन्य बदमाश को गन्ने के खेत से पकड़े जाने की सूचना है। पुलिस मुठभेड़ के बाद अन्य बदमाश खेतों के रास्ते बरेली पीलीभीत की तरफ फरार हो गए। घटना में घायल बेरिया दौलत, बाजपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी 26 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह को पुलिस ने घायल अवस्था में सितारगंज के अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने गुरदीप सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय स्थित निजी अस्पताल भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की नई मिसाल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन।

 

 

 

एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि एसओजी टीम एवं पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूपी उत्तराखंड की सीमा पर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *