दो दिन में दो मोबाइल झपटमारी की घटनाओ से सनसनी पुलिस कर रही है मामले की जांच।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर में दो दिनों में दो अलग अलग मोबाइल झपटमारी की घटनाओं ने पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों ही मामलों में गहनता से जांच में जुट गई हैं। पहली घटना काशीपुर कोतवाली के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के गिरीताल रोड की पॉश कॉलोनी की है, जहां देहरादून की रहने वाली प्रियंका जायसवाल नामक युवती सड़क पर अपने आईफोन मोबाइल से अपनी नानी से फोन पर बात कर रही थी कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने युवती से मोबाइल छीन कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार आगे जा रहा है तो और एक युवती उसके पीछे भाग रही है। वहीं मोबाइल झपटमारी की लगातार दूसरी घटना के तहत गिरीताल रोड पर ही स्थित पॉश कॉलोनी में घटी जब बाइक सवार झपटमारो ने फोन पर बात करते हुए घर जा रहे युवक का फोन झपट लिया और फरार हो गये। यह पूरी घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह बाइक सवार बदमाश ने युवक का मोबाइल झपट लिया। दोनों ही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है।