हिमालयन कार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हिमालयन कार रैली को आज मसूरी के एक होटल के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस दौरान कार रैली में भाग लेने वाले लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला इस कार रैली में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों ने हिमालयन कार रैली में अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सन 1982 से इस कार रैली का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं और हिमालय के दूरदराज के क्षेत्रों तक कार रैली के माध्यम से जाते हैं विभिन्न प्रांतों से लोग इस में भाग लेने के लिए आते हैं साथ ही पर्यटन की दृष्टि से यह कार रैली बहुत महत्वपूर्ण है यह कार रैली भीमताल रुद्रप्रयाग ऋषिकेश होते हुए मसूरी पहुंची है और इसका समापन दिल्ली में होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

इस अवसर पर लेखक गणेश शैली ने बताया कि हिमालयन कार रैली जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है वही केंद्र और राज्य सरकार को भी इसे प्रोत्साहित करना चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

 

 

इस अवसर पर कार रैली के संयोजक अमन किदवई ने बताया कि उन्होंने विश्व के कई पर्वतीय क्षेत्रों का दौरा किया है लेकिन हिमालय में यात्रा करने का आनंद ही अलग है यहां आकर रोमांच की अनुभूति होती है उन्होंने बताया कि हिमालयन कार रैली में आने वाले प्रतिभागी यहां की विषम परिस्थितियो के बावजूद भी इस मार्ग पर आना पसंद करते हैं और इसका आनंद लेते हैं