महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने के मामले में 14 आरोपियों, को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

बिहार के गया में एक महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने 68 आरोपियों की पहचान कर ली है। इसके अलावा परिजनों और कई चश्मदीदों के बयान लिए गए हैं। इस मामले में 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एसएसपी हरप्रीत कौर ने आर्थिक मदद देने का भी भरोसा दिया है।बता दें कि गया में पांच नवंबर (शनिवार) को अंधविश्वास के कारण एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने जिंदा जला दिया। ये मामला गया के मैगरा थाना क्षेत्र के पंचमाह गांव का है। बताया जा रहा है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई फिर कपड़े में लपेटकर उसे जिंदा जला दिया गया। 45 वर्षीय महिला को डायन घोषित कर उसके घर में जिंदा जलाने के आरोप में नौ महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 

 

 

अब 68 अन्य आरोपियों की पहचान हुई है। मॉब लिंचिंग से पहले जब इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम पर भी गांव वालों ने हमला कर दिया, जिसके कारण उनको भी मौके से भागना पड़ा।  हालांकि बाद में एक बार फिर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक गांव वाले अपनी मंशा में कामयाब हो चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

बाद में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *