कर्ज से तंग आकर परिवार ने उठाया ऐसा कदम, जहर खाकर की खुदकुशी, 5 की मौत एक की हालत नाजुक।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

बिहार के नवादा शहर में कर्ज से तंग आकर एक परिवार तबाह हो गया। परिवार के छह सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। इनमें से पांच की मौत हो गई। बताया गया है कि सूदखोर परिवार पर दबाव डाल रहे थे। परिवार के मुखिया केदारनाथ गुप्ता का परिवार नवादा के न्यू एरिया की आदर्श सोसायटी में किराए के घर में रहता था। गुप्ता व उनके परिवार के छह लोगों ने जहर खाया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, 19 दिन में दूसरी वारदात।

 

 

इनमें से गुप्ता समेत पांच की मौत हो चुकी है और एक गंभीर है। नवादा पुलिस के अनुसार केदारनाथ गुप्ता मूलरूप से रजौली के रहने वाले थे। वे कुछ समय से अपने परिवार के साथ नवादा में रह कर कारोबार करने लगे थे। कारोबार के लिए उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  पहचान छुपाकर संबंध बनाने के आरोप: पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश।

 

 

कर्ज और ब्याज लगातार बढ़ रहा था और वे उसे चुका नहीं पा रहे थे। नवादा के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगल ने बताया कि छह लोगों ने जहर खाया था। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है। एक बच्चे का इलाज चल रहा है। उसका बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला कर्ज के कारण यह कदम उठाए जाने का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *