जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत ।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मिर्जापुर जिले का अघोली गांव गुरुवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  इस झड़प में दोनों पक्ष से कुल 15 लोग हुए जिनमें से तीन लोगों को गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सुबह-सुबह घटी इस घटना के बाद से गांव में तनाव है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 

देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में दो पट्टीदारों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कई राउंड फायरिंग भी हो गई और एक गोली धर्मेंद्र कुमार पांडेय ( 50)  को लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मारपीट के दौरान चली गोली से तीन लोग गोली लगने से घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

 

एक पक्ष से विनोद कुमार पांडे, उनके पिता रमेश पांडे, चाचा ओमकार पांडे, निरंकार पांडे, मां सावित्री देवी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से भी 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को उपचार करा कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *