संपत्ति विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुआ हंगामा, हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हरिद्वार- संपत्ति विवाद को लेकर गुरुवार को संतों के बीच हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस -प्रशासन को मौके पर पहुंचना पर पड़ा। अधिकारी मामले को शांत करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन संत अपनी जिद पर अड़े हैं। इस बीच पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में ले लिया है। श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा में दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में गुरुवार की सुबह पंजाब से आया दूसरा गुट अखाड़े में घुस गया। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी-देवनानी मुलाकात: जनकल्याण, सुशासन और राज्यों के विकास पर मंथन

 

 

पुलिस-प्रशासन घंटों तक संतों को अखाड़े से बाहर जाने के लिए अनुरोध करते रहे। लेकिन संत अखाड़े पर अपना अधिकार बताते हुए बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दूसरे गुट के मुखिया प्रेम सिंह को पुलिस फोर्स ने उठाकर हिरासत में ले लिया। जबकि गुट के अन्य लोग अभी अखाड़े में ही मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *