लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक जी०आर०पी काशीपुर कुन्दन सिह निवासी प्रकाश रेंजीडेंसी स्टेडियम रोड़ काशीपुर श्री यशवंत राणा रेलवे कालौनी माल गोदाम काशीपुर, तथा श्री सुभान पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी आवास विकास काशीपुर की तहरीरी सूचना कि अज्ञात अभियुक्त गणों के द्वारा उनके घर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली तथा उनके घर से सोने के चांदी के जेबरात, नकदी रुपये व सिक्के, मोबाइल आदि चोरी कर लिये है कि तहरीरी सचूना पर थाना हाजा पर एफआईआर नम्बर 514 / 22, एफआईआर नम्बर 650/22, एफआईआर नम्बर 659 / 22 तथा 666/22 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

 

 

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही –

चोरी जैसी घटना के सफल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश, श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही आरम्भ की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

 

 

 

घटना का अनावरण – घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक, काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के आदेशानुसार चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कटोराताल उ0नि0 श्री नवीन बुधानी तथा चौकी प्रभारी टाण्डा उज्जैन उ0नि0 श्री मनोज जोशी, अलग-अलग दो पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों के द्वारा दौराने सुरागरसी / पतारसी करते हुए ढेलापुल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा तो वह पुलिस को देखकर घबरा कर तथा रात्रि में एकांत में खड़े होने का कोई स्पष्ट जबाब नहीं दिया की तलाशी पर एक बैंग कंधे में टंगा हुआ है कि तलाशी लेने पर बैंग के अन्दर एक अदद मोबाइल फोन रियलमी कम्पनी, सफेद धातू के 6 सिक्के एक जोड़ी कान के झुमके पीली धातू एक पीली धातू अंगुठी एक चेन पीली धातू, एक गले का हार पीली धातू, कान के कुंडल पीली धातू 01 जोडी पीली धातू, 01 जोड़ी सफेद धातू की पाय एक कड़ा सफेद धातू. 01 जोड़ी एयरिंग पीली धातू व 1,55,200 / एक लाख पचपन हजार दौ सौ रूपये तथा आलानकब दो लोहे के ब्लेड बरामद हुये तथा थाना हाजा पर पंजीकृत एफआईआर नम्बर 514 / 22, एफआईआर नम्बर 650/ 22. एफआईआर नम्बर 659/22 तथा 666/22 धारा 457/380 भादवि में चोरी का माल बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर धारा 454/ 411 भादवि की वृद्धि की गयी । दोनों अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी है। जिनके द्वारा उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश में चोरी / नकबजनी की घटनाओं को करना स्वीकार किया गया है अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

 

 

बरामदगी का विवरण

1-एक अदद मोबाइल रियलमी कंपनी
2-एक सफेद धातू के 6 सिक्के
3-एक जोडी कान के झुमके
4-एक पीली धातू अंगुठी
5-एक चेन पीली धातू
6-एक गले का हार पीली धातू 7-कान के कुंडल पीली धातू
8-01 जोड़ी सफेद धातू की पायल
9-एक कड़ा सफेद धातू
10- 01 जोड़ी एयरिंग पीली धातू
11- 1,55,200 / ( एक लाख पचपन हजार दौ सौ रूपये नकद )

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।

 

 

 

गिरफतार शुदा अभियुक्तगण

1- आसिफ पुत्र शराफत निवासी मौ0 फतुलांगज सैफीयान थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश 2- बसरू उर्फ बसरउददीन पुत्र तस्लीम निवासी मौ० धोबीयान मस्जिद के पास थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *