हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया आरोप।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

बदायूं में शनिवार सुबह कार से घर लौट रहे विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बदायूं में शनिवार सुबह हत्या का मामला सामने आया है। मूसाझाग थाना इलाके में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह थाना इलाके के गांव गिधौल के रहने वाले थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रदीप अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के नजदीक रास्ते में कार रुकवा कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

इसकी सूचना पर पुलिस, परिवार और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। परिवार वालों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदीप से कोटे को लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

 

आरोपी ने उन्हें 24 घंटे में गोली मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। लिस ने प्रदीप कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *