नगर पालिका रामनगर के सीमा विस्तार में शामिल हुए कई ग्राम, नई पंचायतों का पुनर्गठन।

नगर पालिका रामनगर के सीमा विस्तार में शामिल हुए कई ग्राम, नई पंचायतों का पुनर्गठन।

नगर पालिका रामनगर के सीमा विस्तार में शामिल हुए कई ग्राम, नई पंचायतों का पुनर्गठन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, नैनीताल:

उत्तराखंड शासन के पंचायतीराज विभाग द्वारा रामनगर नगर पालिका का सीमा विस्तार किया गया है। सचिव, पंचायतीराज ने 16 नवंबर 2024 तक की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन पूरा करने के निर्देश दिए थे। इस प्रक्रिया में कई ग्राम पंचायतों को नवगठित और पुनर्गठित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर रामनगर में जुटे इतिहासकार, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू।

 

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम चोरपानी, शिवलालपुर पाण्डे, शिवलालपुर रियुनिया, गौजानी और कानियाँ को नगर पालिका परिषद रामनगर में शामिल कर लिया गया है।

 

ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन:

  • कानियाँ ग्राम पंचायत:
    पहले इसमें तीन राजस्व ग्राम – कानिया, धरमपुर नफनिया, और किशनपुर पाण्डे शामिल थे। अब राजस्व ग्राम कानिया को नगर पालिका में सम्मिलित कर दिया गया है। धरमपुर नफनिया और किशनपुर पाण्डे को ग्राम पंचायत लछमपुर ठेरी में मिलाकर पुनर्गठित किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले चेतावनी देने वाली प्रणाली का होगा टेस्ट, कल 11 बजे बजेगा प्रदेशभर में सायरन।

 

नए राजस्व ग्राम घोषित:

रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के अंतर्गत टौगिया क्षेत्र के तीन ग्राम – लेटी, चोपड़ा, और रामपुर को पृथक-पृथक राजस्व ग्राम घोषित किया गया है।

  • ग्राम पंचायत चोपड़ा:
    • लेटी (जनसंख्या – 454) और चोपड़ा (जनसंख्या – 565) को मिलाकर नई ग्राम पंचायत चोपड़ा बनाई गई है।
  • ग्राम पंचायत पाटकोट:
    • रामपुर (जनसंख्या – 443) को इसमें शामिल कर पुनर्गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  डीएम के सामने खुली रामनगर की समस्याओं की ‘पोटली’, 30 से ज्यादा फरियादियों ने रखी शिकायतें; पर्यटन सीजन पर भी मंथन।

आपत्तियों के लिए अवसर:

पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत नवगठित ग्राम पंचायतों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को इस पुनर्गठन पर कोई आपत्ति हो, तो वे 26 नवंबर 2024 तक अपने लिखित सुझाव या आपत्ति संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकते हैं:

  • जिलाधिकारी कार्यालय, नैनीताल
  • जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, नैनीताल
  • विकास खंड कार्यालय, रामनगर

निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।