देवाल की कैल नदी में डूबने से चार युवको की हुई मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

चमोली देवाल में चार किशोरों की कैल नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों एक दिन पहले से लापता थे। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते देखे, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों शव नदी से निकाले। थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयुवर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  7 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरगलिया पुलिस ने 2 शातिर चोर दबोचे।

 

 

आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *