दुबई भाग रहे पचास हजार के इनामी बदमाश को एसओजी और पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार ।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुद्रपुर। दुबई भाग रहे पचास हजार के इनामी बदमाश को एसओजी और पुलिस की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली में 40 से अधिक केस दर्ज हैं। जिले में पूर्व में हुई हत्या समेत कई मामलों में भी बदमाश का नाम आया है। पंजाब के बड़े किलर गैंग से उसका ताल्लुक होने की भी सूचना है। पुलिस को बदमाश के पास से अंग्रेजी पिस्टल, पासपोर्ट, 36,000 की नकदी मिली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 30 जून को करतारपुर (गदरपुर) में बलबीर सिंह पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी।

 

 

इस मामले में मोहनपुर (दिनेशपुर) निवासी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा प्रधान सहित दो लोगों का नाम सामने आया था। घटना के बाद से जग्गा प्रधान फरार हो गया था। बरेली, दिल्ली तक सक्रिय जग्गा पर राजस्थान में भी दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लैक फिल्म से मॉडिफाइड लाइट तक… परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 967 वाहनों के चालान, 113 सीज।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *