नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी गदरपुर क्षेत्र में 1 अभियुक्त से 240 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार।

शादाब हुसैन  – संवादता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कीरोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के दिशा निर्देशन में थाना गदरपुर क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 23-11-22 को पुलिस टीम द्वारा पीपलिया नं0 02 शिव मंदिर के पास फील्ड से एक व्यक्ति जो पुलिस को देकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे रोका व पूछताछ की तो पकड़े गये व्यक्ति द्वारा अपना नाम साधन मण्डल पुत्र घीरेन्द्र मण्डल निवासी पिपलिया नं0 02 शिव मंदिर के पास थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र- 55 वर्ष बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

 

पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा खुद के पास चरस रखी होना बताया। इस पर विधिनुसार उक्त व्यक्ति की तलाशी क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के समक्ष ली गई तो इनके कब्जे से 240 ग्राम चरस व पन्नी सहित वजन 243 ग्राम चरस नाजायज व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को धारा 8/20 NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना गदरपुर में FIR नंबर 288/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
साधन मण्डल पुत्र घीरेन्द्र मण्डल निवासी पिपलिया नं0 02 शिव मंदिर के पास थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र- 55 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

बरामदगी

01इलेक्ट्रानिक तराजू
240 ग्राम चरस

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*

kj
tara