छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।

ल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से लगाए गए छात्र संघ चुनाव पोस्टर हटाए

डॉ मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में शहर में सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, बैनर एवं प्रचार सामग्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट।

इसी क्रम में आज दिनांक 12-09-2026 को श्री मनोज कु

 

 

मार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों का निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से लगाए गए छात्र संघ चुनाव संबंधी पोस्टरों एवं प्रचार सामग्री को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

 

 

 

 

संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों एवं विद्युत पोल/दीवारों आदि पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाते हुए संबंधित स्थानों को साफ कराया गया। साथ ही छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों एवं समर्थकों को बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी गई।

 

 

 

 

पुलिस एवं नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर की सार्वजनिक संपत्तियों को पोस्टर एवं प्रचार सामग्री से विरूपित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय।

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर/बैनर न लगाएं तथा शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

kj
tara