मूकबधिर दलित युवती के साथ बोलोरो सवार बदमाशों ने किया दूष्कर्म। पुलिस जांच में जूटी।

उधम सिंह राठौर -प्रधान संपादक

राजस्थान। बाड़मेर जिले में 20 साल की मूक-बधिर दलित युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला आया है। पीड़िता की हालत गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना धोरीमन्ना थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे युवती पास ही के खेत में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान बोलेरो सवार बदमाश आए, जिन्होंने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद युवती को सभी  अस्पताल ले गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के खेल पर पुलिस का शिकंजा, गफूर बस्ती में नशे के आरोपी की गिरफ्तारी।

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी ली। साथ ही एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए. एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि मूक-बधिर युवती के साथ बलात्कार की बात सामने आई है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से पहले मेडिकल करवाएगी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है।

 

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि युवती के मूक-बधिर होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है. धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मूक-बधिर होने के कारण युवती कुछ भी बता पाने में असक्षम है।  पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी ली। साथ ही एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि मूक-बधिर युवती के साथ बलात्कार की बात सामने आई है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से पहले मेडिकल करवाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि युवती के मूक-बधिर होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

 

धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मूक-बधिर होने के कारण युवती कुछ भी बता पाने में असक्षम है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।