एसएसपी नैनीताल की बड़ी कार्रवाई: बनभूलपुरा में 1.281 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

एसएसपी नैनीताल की बड़ी कार्रवाई: बनभूलपुरा में 1.281 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने देर रात तीन नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 281 ग्राम चरस बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

कैसे हुई कार्रवाई
पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 25, इरशाद नेता के घर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर चेकिंग बढ़ाई। इसी दौरान तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्कर और बरामदगी
1️⃣ सतीश चन्द्र आर्या, निवासी ग्राम भुमका, थाना खनस्यू
— बरामदगी: 431 ग्राम चरस

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

2️⃣ ललित मोहन आर्या, निवासी ग्राम भुमका, थाना खनस्यू
— बरामदगी: 450 ग्राम चरस

3️⃣ मो0 इदरीश, निवासी वार्ड नंबर 25, बनभूलपुरा
— बरामदगी: 400 ग्राम चरस

👉 कुल बरामदगी: 1 किलो 281 ग्राम

तस्करों से पूछताछ जारी
पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और स्थानीय नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। थाने में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

गिरफ्तारी और बरामदगी टीम

  • उ.नि. मनोज यादव

  • उ.नि. बबीता मेहरा

  • हे.कानि. गुरमेज सिंह

  • कानि. दिलशाद अहमद

  • कानि. मो. अतहर

  • कानि. मो. यासीन

  • कानि. शिवम कुमार

एसएसपी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशा तस्करी पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के इस अभियान से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को बड़ा झटका लगा है।