फरार डकैत पुलिस ने किया गिरफ्तार, कैबिनेट मंत्री के घर डकैती का मामला, देसी तमंचा जिंदा कारतूस नकदी और जेवरात बरामद।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

डोईवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर डकैती के मामले में फरार चल रहे मेहरबान सिंह को भी पुलिस ने मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस 15 हजार नकद और डकैती के दौरान लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी का आपराधिक दुनिया से काफी गहरा नाता रहा है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश दिल्ली और मुंबई तक में डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले का खुलासा जनपद देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

 

 

एसएसपी के मुताबिक डकैती के मामले में यह आठवां डकैत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। मामले में अभी तक पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी, जेवरात, दो दुपहिया वाहन, चार देसी तमंचे, पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पहले 25-25 और फिर एक लाख का इनाम भी रखा।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि डकैत को तब गिरफ्तार किया गया जब वह अपने हाल निवासी जयपुर से बस पकड़ कर देहरादून में सिलेंडर करने के लिए वकील से मिलने आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *