नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को जानकारी देने हेतु एक अभियान चलाया।

ख़बर शेयर करें -

नाज़िम कुरेशी  – संवाददाता

आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल के आदेश के अनुपालन में क्षेत्र में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने के संबंध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को जानकारी देने हेतु एक अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

 

 

इसमें उप निरीक्षक अनीस अहमद द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खताड़ी, उप निरीक्षक मनीषा सिंह द्वारा जी पी पी कन्या राजकीय इंटर कॉलेज बंबाघेर, उपनिरीक्षक जोगा सिंह द्वारा राज की इंटर कॉलेज छोई, उप निरीक्षक नीरज चौहान द्वारा एमपीआईसी इंटर कॉलेज, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मालधन तथा एचसीपी नंदन सिंह नेगी द्वारा राजकीय किसान इंटर कॉलेज पीरु मदारा में स्कूली छात्र छात्राओं को व्याख्यान देकर नशे से बचाव, यातायात नियमों तथा महिला संबंधी अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *