उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सुश्री सायरा बानो की अध्यक्षता में महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव का उन्मूलन सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर 02 दिसम्बर 2022- ब्लॉक सभागार रामनगर में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सुश्री सायरा बानो की अध्यक्षता में महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव का उन्मूलन सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सायरा बानो द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इस अवसर पर जीजीआईसी रामनगर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं / बालिकाओं के खिलाफ लैंगिक भेदभाव एवं हिंसा का उन्मूलन रहा जिसके तहत पैतृक सम्पत्ति में हिस्सेदारी, दहेज एक्ट-1961, घरेलू हिंसा अधिनियिम-2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन एक्ट 2013. बाल विवाह एक्ट 2006, मानव तस्करी, महिलाओं के संवैधानिक एवं सांविधिक अधिकार व संवैधानिक अधिकार सहित लैंगिक समानता विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

महिला अधिवक्ता सुनीता रानी कनौजिया द्वारा महिलाओंक विधिक अधिकार व अधिकारों तक पहुंच कैसे सुलभ बनाई जा सकती है, पर विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी गौरव पन्त द्वरा लैंगिक भेदभाव की श्रेणियों पर प्रकाश डालते हुए लैंगिक भेदभाव की पहचान सहित उपलब्ध उपचारों पर जानकारी दी गयी व उपस्थित प्रतिभागियों से लैंगिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाते हुए समाज में प्रत्येक व्यक्ति तक यह जानकारी पहुचाने का आवाहन किया गया।

 

 

 

कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं हेतु महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमें सही उत्तर देने पर सम्बन्धित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों हेतु गंगा लटवाल व शिवांगी को मा० शायरा बानो द्वारा पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया गया, कार्यशाला में प्रतिभागियों को आपाताकालीन नम्बर 112, 1090, 100, 108, 181 पर भी जानकारी दी गयी। कार्यशाला की मुख्य अतिथि सुश्री सायरा बानों द्वारा तीन तलाक विषय सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम पर जोर दिया गया, उनके द्वारा लैंगिक समानता विषय पर समस्त प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण कराई गयी व समाज में प्रत्येक वर्ग में महिलाओं से लैंगिक भेदभाव व हिंसा के उन्मूलन हेतु निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

 

ज्येष्ठ प्रमुख रामनगर, संजय नेगी द्वारा प्रतिभागियों को व्यवहारिक उदाहरणों व सामाजिक घटनाओं के माध्यम से लैंगिक हिंसा सम्बन्धी प्राविधानों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भावना भटट, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मिथलेश डंगवाल, खण्ड विकास अधिकारी उमाकान्त पन्त, खण्ड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह जीजीआईसी रामनगर की अध्यापिकाएँ एवं छात्राएं ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह, समस्त सुपरवाइजर बाल विकास, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां, महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमुदाय संग साझा की होली पर्व की खुशियाँ।

————————–
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल- 8171555477

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *