
छपेली लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर झूमे दर्शक।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति नैनीताल के कलाकारों ने ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर पारंपरिक छपेली लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की मनमोहक नृत्य मुद्राओं, पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा और मधुर लोकधुनों ने कार्यक्रम में पहाड़ की संस्कृति का रंग बिखेर दिया।
प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने कुमाऊँ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और लोकजीवन की खूबसूरत झलक पेश की। छपेली नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ की पारंपरिक जीवनशैली को जीवंत किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।












