शौच के लिए सुबह गई महिला का शव खेत में पड़ा मिला हत्या की आशंका जताई जा रही है।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी मजरा अफसरिया हुसैनपुर निवासी उर्मिला (40) पत्नी स्वर्गीय रजनीश सोमवार सुबह लगभग 4:30 बजे मकान के सामने स्थित सरसों के खेत में शौच के लिए गई थी।काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसे खोजने पहुंचे तो उसका शव खेत में ही पड़ा मिला। उसकी एक चप्पल मौके पर पड़ी हुई थी जबकि दूसरी चप्पल शव से लगभग 100 मीटर दूर पड़ी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

हत्या किए जाने की आशंका पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। घटना का पता चलने पर सीओ रविशंकर और थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

मृतका के पति की मौत कुछ वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गई थी। वह अपने ससुर हरद्वारी, देवर संदीप, पुत्र अभिषेक और भांजे प्रतीक साथ गांव में ही रहती थी।

kj
tara