युवक की हत्या का महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया खुलासा चार हत्यारोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर -आज सोमवार की सुबह कुछ लोगों द्वारा एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी, मामले में पुलिस ने चार हत्या आरोपियों को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया,आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि ग्राम सेमलखलिया निवासी 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र पांडे का शव मोहल्ला खताडी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी के सरकारी आवास में बरामद हुआ था,मामले में मृतक के भाई उमेश पांडे ने कोतवाली पुलिस को अपने भाई की हत्या करने के संबंध में तहरीर सौंपी थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

 

 

इस मामले में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक भास्कर पांडे और आरोपी कौशल चिलवाल पुत्र राजेंद्र सिंह चिलवाल निवासी शांतिकुंज लखनपुर,हर्षित कोहली निवासी भवानीगंज, अवधेश सिंह जीना पुत्र शिव सिंह जीना निवासी हाल बाबू खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अभी कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी हनुमान मंदिर के पास बंबाघेर ने रविवार की रात अवधेश जीना के सरकारी आवास पर पार्टी के दौरान शराब पी थी.

 

 

 

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि कौशल चीलवाल व अवधेश जीना दोस्त हैं,अवधेश जीना के घर पर ही कौशल चिलवाल की भास्कर पांडे से दोस्ती हुई थी, 4 दिसंबर को अवधेश सिंह जीना ने कौशल चिलवाल को फोन कर पार्टी करने व उसके शिक्षा बोर्ड वाले सरकारी आवास पर मटन लाने के लिए कहा था तो वहां हर्षित,भास्कर अभिजीत उर्फ अभी कश्यप, अवधेश मौजूद थे,जहां फिर इन सभी लोगों ने शराब और मटन की पार्टी की. जहां खाने पीने के बाद भास्कर पांडे और अवधेश में बहस होने लगी, भास्कर पांडे अपनी स्कूटी की चाबी मांगने लगा जिस पर इनकी आपस में बहस हो गई और भास्कर घर जाने की जिद करने लगा इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और दोनों एक दूसरे को गाली देने लगे.इसी बीच यह पांच लोग नशे में थे और चारों आरोपियों की मृतक भास्कर पांडे के साथ बात को लेकर कहासुनी हो गई थी.जिसके बाद इन लोगों ने मिलकर एक्सटेंशन बोर्ड की तार व बेल्ट से उसकी गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए,एसपी क्राइम ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा हत्या का वीडियो भी बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश—लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई।

 

 

एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी कौशल के खिलाफ पूर्व में कोतवाली में 12 अभियोग पंजीकृत है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *