राज्य महिला आयोग ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर चलाया जनजागरुकता अभियान।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

नैनीतालः महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर राज्य महिला आयोग ने जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया। मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए कानूनों की जानकारी दी। महिलाओं के साथ बढ़ती हिंसा को रोकने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया। शनिवार को राजकीय इंटर कालेज दौलतपुर, गौलापार में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को रोकने के लिए अब महिलाओं को ही खुद आगे आकर पहल करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, सीएम धामी ने की हाईलेवल समीक्षा।

 

 

उन्हें सबसे पहले शिक्षित होना होगा। उसके बाद आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर होने के साथ अपने अधिकारों के लिए जागरुक होना होगा। अगर यह कार्य सफल हो जाए तो बहुत हद तक हम महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक समझा जाता है कि गरीबी और अशिक्षा महिला हिंसा का मुख्य कारण है लेकिन शिक्षित समाज में भी महिला संबंधी अपराध बढ़ रहे है। इसके लिए सभी को जागरुक होना होगा। उन्होंने सरकार के माध्यम से महिला सुरक्षा को चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ भी कोई हिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी आदि होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर काल कर सकते है। यह 24 घंटे आपके लिए उपलब्ध है। मौके पर गौरा देवी एप की भी जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबरों को सभी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अंजू कठैत ने पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी दी। पुलिस महिला सेल की प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुँवर, कुमकुम धानिक ने कानूनी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

 

इस अवसर पर  गौरव पंत, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ,शीला रौतेला, सुरेंद्र प्रधानाचार्य  डी के जोशी, रमेश चंद्र तिवारी, प्रतिनिधि मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन सिंह बिष्ट, सहित स्कूली बच्चे, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *