अभि0 शिव ठाकुर उर्फ साकिब जैन उपरोक्त को, जब वह भागने की फिराक में था, रिलाईन्स पैट्रोल पम्प के पास से किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

FIR NO- 536/22
धारा- 323/354/354D/ 504/506/376 भादवि व 3 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधि0 2018
दिनांक घटना- अदम तहरीर
दिनांक सूचना – 11.12.22 समय 20.17
घटनास्थल- अ0त0
गिरफ्तार अभियुक्त शिव ठाकुर उर्फ साकिब जैन पुत्र मौ0 यूनूस नि0 बम्बाघेर रामनगर उम्र 21 वर्ष अस्थायी पता 4 फ्लोर I 20 I ब्लॉक मुराड़ी रोड बदलाहाऊस जामिया नगर दिल्ली

 

संक्षिप्त विवरण- दि0 11.12.22 को वादीनी की तहरीर पर थाना हाजा पर FIR NO 536/22 U/S 323/354/354D/504/506/376 भादवि व 3 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधि0 2018 बनाम शिव ठाकुर उर्फ साकिब जैन आदि पंजीकृत होकर विवेचना हस्वादेश प्रभारी निरीक्षक महोदय के उ0नि0 रेनु के सुपुर्द की गयी। समुदाय विशेष के उपरोक्त अभि0 द्वारा अपना नाम शिव ठाकुर बताकर वादीनी से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी करने की बात की गयी तथा पीड़ित के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए। पीड़िता को उक्त अभि0 के सही नाम पते की जानकारी होने पर पीडिता द्वारा कोतवाली रामनगर में उक्त सम्बन्ध में तहरीर दाखिल की गयी जिस पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

 

 

मुकदमा पंजीकरण के उपरान्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनी0 के निर्देश पर अभि0 की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी परन्तु अभि0 लगातार मय परिवार के अपने घर से फरार चल रहा था। उक्त टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर आधुनिक तकनीको का प्रयोग करते हुए अभि0 की तलाश प्रारम्भ की गयी तो अभि0 शिव ठाकुर उर्फ साकिब जैन उपरोक्त को, जब वह भागने की फिराक में था, रिलाईन्स पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2500 रू0 का नकद ईनाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनेगी रिपोर्ट।

 

 

गिरफ्तारी टीम 1- एस एच ओ अरुण कुमार सैनी ,
2-उ0नि0 कश्मीर सिंह
3-हे0का0 राजेश कुमार