प्रदेश मे 15 नये सांगठनिक मंडल बनायेगी भाजपा,केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश भाजपा सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनानेगी।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवाददाता

देहरादून

प्रदेश मे 15 नये सांगठनिक मंडल बनायेगी भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश भाजपा सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनानेगी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और संरचनात्मक दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिलों के बाद अब नए मंडलों का गठन किया गया। इन नए प्रस्तावित मंडलो के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 होगी।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

 

नए मंडलों में रुद्रप्रयाग में खांकरा, टिहरी में रजाखेत, सकलाना, देहरादून ग्रामीण में क्वान्सी, ऋषिकेश में रायवाला, पौड़ी में अगरोडा, कोटद्वार में सुखरो, पिथौरागढ़ में गौरंग देश, डीडीहाट नगर, रानीखेत में बिन्सर महादेव , चंपावत में मंच तामली व रीठा, नैनीताल में लामाचौड़ व मुखानी, काशीपुर में काशीपुर उत्तरी के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *