सभासद की अगुवाई मे नव वर्ष पर करी गयी एक नई पहल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आज पूरा विश्व नये वर्ष के आगमन का पर्व मना रहा है,पिछले कई दिनों से हर जगह तरह तरह की तैयारियां की जा रही, कई लोग पर्यटक बन दूसरे पहाड़ी स्थानों, होटलों इत्यादि मे गए ताकि जाने वाले वर्ष और आने वर्ष का आगमन धूमधाम से किया जाए, आज सभी लोग इस दिन को पाश्चात्य सभ्यता की भांति, एकल परिवार मे नशे मे डूबकर मनानाने की एक प्रथा सी चल पड़ी है, वही रामनगर स्तिथ पम्पापुरी के समस्त क्षेत्रवासियो द्वारा इस दिन को अलग तरिके से मनाया गया, सभासद भुवन सिंह डंगवाल की अगुवाई मे इस बार नव वर्ष की शुरुवात भूमिया मंदिर मे पूजा कर सुन्दरकांड पढ़ा गया,छोटे बच्चों द्वारा अपनी संस्कृति से संबंधित गानों मे नृत्य प्रस्तुति, गायन व नव वर्ष पर कविताए पढ़ी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

 

 

 

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नंदा बल्ल्भ पाण्डेय, कुबेर सिंह अधिकारी, सैनिक प्रकोष्ठ के आंनद कड़ाकोटी, विभागीय अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गुसाई व बीजेपी कार्यकर्ता गणेश रावत द्वारा वर्ष 2022 के मेघावी छात्र – छात्रों को पुरुस्कार दिए, अभिसार रावत द्वारा वर्ष के आगमन पर सभी क्षेत्रवासियो को अपनें गांव प्रत्येक वर्ष जाने व अपनी संस्कृति को बचाने हेतु प्रतिज्ञा करवाई गयी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

 

 

 

तत पश्चात प्रमोद उपाध्याय द्वारा सभी क्षेत्रवासियो हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी, अंत मे सभी क्षेत्रवासियो द्वारा केक काटकर व आतिशबाजी करके नये वर्ष की आपस मे शुभकामनायें दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  आरबीएसके वाहन स्वामियों का बकाया किराया दिलाने के निर्देश, भुगतान न करने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *