सड़क हादसा : काठगोदाम नैनीताल मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।

सड़क हादसा : काठगोदाम नैनीताल मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

काठगोदाम नैनीताल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है,  जिसमें स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। दोनों युवक काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआढुंगा के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बता दे कि हल्द्वानी के काठगोदाम नैनीताल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल भुजिया घाट टूटा पहाड़ के पास स्कूटी की सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

 

बताया जा रहा है कि काठगोदाम के दमुआ दूंगा निवासी दो दोस्त यश बिष्ट और सुमंत जोशी स्कूटी से नैनीताल मार्ग पर जोलीकोर्ट की तरफ जा रहे थे, तभी बैंड पर नैनीताल की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी से उनकी स्कूटी टकरा गई। जिससे दोनों युवक पिकअप वाहन के अंदर फंस गए। घटना के बाद युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

 

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए हैं। दोनों मृतक आपस में गहरे दोस्त और पड़ोसी थे, दोनों की उम्र 22 साल के आसपास बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

 

काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि काठगोदाम नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भुजिया घाट टूटा पहाड़ के पास स्कूटी सामने से आ रही थी, तभी वह पिकअप वाहन से जा टकराई। जिससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है।