नए साल पर डॉ. विनीता शाह ने संभाला डीजी हेल्थ का कार्यभार और बताया इसकी प्राथमिकता।

शादाब हुसैन – सवाददाता

देहादून। उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद नव नियुक्त उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर विनीता शाह ने नए साल के पहले दिन अपना पदभार ग्रहण किया। बता दें की डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं जो पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी है, उन्होंने अपनी शिक्षा पीलीभीत से ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

 

डॉक्टर विनीता शाह ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्पेशल चिकित्सकों की तैनाती करना हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती तो हो गई है, लेकिन अभी कुछ स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, जिनकी भी जल्द ही तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

गौरतलब हो की सेवानिवृत्त हुई डॉक्टर शैलजा भट्ट 1 मई 2022 को प्रदेश की 25 वीं स्वास्थ्य महानिदेशक बनी थीं। जिसके बाद अब प्रदेश को स्वास्थ्य महानिदेशक के रूप में डॉक्टर विनीता शाह ने स्वास्थ्य महकमे की कमान संभाल ली हैं।