एसएसपी हरिद्वार ने लोगो के खोए हुए 201 मोबाइल लोटाकर नए साल का दिया तोहफा, मायूस चेहरों पर बिखेरी मुस्कान।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

हरिद्वार- एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने खोए हुए मोबाइल देकर नव वर्ष के दौरान कई चेहरों पर मुस्कान लौटाई है अजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि मोबाइल खोने के संदर्भ में कई शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिनकी गंभीरता को देखते हुए सीओ ज्वालापुर ऑपरेशन निहारिका सेमवाल को कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे जिसके बाद निहारिका सेमवाल द्वारा अपनी कोर टीम के साथ मिलकर आईएमईआई नंबरो को सर्विलेंस में लगाकर लगभग 33 लाख 53 हजार की कीमत के कुल 201 मोबाइल बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत मार्ग पर लगातार पथराव, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

 

जिन्हें एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा उनके मालिकों के सुपुर्द किए गए है वहीं इस वर्ष में हरिद्वार पुलिस ने लगभग 63 लाख 54 हजार से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद किए हैं वही मोबाइल पाकर सभी मोबाइल प्राप्तकर्ताओं के मायूस चेहरो पर मुस्कान लौट आई ओर मोबाइल पाकर सभी व्यक्ति द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *