रामनगर विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से 24 सूत्री मांगो को लेकर एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

रामनगर विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से 24 सूत्री मांगो को लेकर एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि करो ना काल में सेवा देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाया जाए ग्राम पंचायतों को पंचायत भवन निर्माण हेतु निर्धारित 10 लाख की राशि को बढ़ाकर 20 लाख किया जाए, और ग्राम प्रधानों का मानदेय Rs. 3500/- से बढ़ाकर Rs. 5000/- किया जाए तथा पेंशन की सुविधा उपलब्ध की जाए।वही प्रधान अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम प्रधानों का राजभर में रोड टोल फ्री किया जाए, ग्राम प्रधानों के खिलाफ अविश्वास पत्र का फैसला वार्ड सदस्यों की बजाय ग्रामीण जनता द्वारा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

 

 

 

पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों का व्यक्तिगत तथा स्वास्थ्य बीमा कराया जाए। वही प्रधान अध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलनकिया जाएगा। वही खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इन प्रधानों के द्वारा दिए गए ज्ञापन को शासन को भेजा जाएगा

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *