ईनामी अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी, 25 हजार के ईनामी अपराधी को पुलभट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादाब हुसैन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम द्वारा ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए। दिनांक 22/11/2022 को चैकिंग के दौरान नदेली तिराहे के पास बरा पर अभियुक्त जसविन्दर सिंह उर्फ बिन्दर पुत्र चमन सिंह निवासी बिछुआ थाना नानकमत्ता 2- जसवन्त उर्फ जस्सू पुत्र गुलजार सिंह निवासी सलमता थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदा चरस के सम्बन्ध में अभियुक्त गणो ने बताया था कि चरस गुरूदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बिछुआ थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर से खरीद कर लाये थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

 

 

बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में गिरफ्तार अभियुक्तगणो व फरार अभियुक्त गुरूदेव सिंह उपरोक्त के विरुद्ध FIR NO-186/2022 U/S 8/20/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को मान0 न्यायालय में पेश करने के उपरान्त न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। फरार अभियुक्त गुरूदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बिछुआ थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर उक्त घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदल रहा था श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के द्वारा अभियुक्त गुरूदेव सिंह उपरोक्त के विरुद्ध 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था उक्त इनामी अपराधी की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारंगज महोदय द्वारा एक टीम गठित की गयी उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 31/01/2023 को अभियुक्त गुरूदेव सिंह उपरोक्त को इसके घर ग्राम बिछुआ थाना नानकमत्ता से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

अभि0 गुरदेव सिंह ने पूछताछ पर बताया कि मै राम सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी मंगलेख थाना पाटी जिला चम्पावत से 50 हजार रूपये प्रति किलो के हिसाब से चरस खरीदकर लाता हूँ, और उसे मैदानी क्षेत्रो में 01 लाख रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेचता हूँ। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा प्रसंसा की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:- गुरूदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बिछुआ थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर अपराधिक इतिहास अभियुक्त-
1- FIR NO – 55/21 धारा-186/353/212/504/506 भादवि थाना नानकमत्ता
2- FIR NO- 538/17 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सितारगंज
3. FIR NO-186/22 धारा 8/20/29/60 NDPS ACT थाना पुलभट्टा

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस