झिरना रेंज में बाघ के हमले से वन कर्मी हुआ घायल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज में कठपुलिया के समीप गश्त करने के दौरान अचानक एक बाघ ने एक वन कर्मी मानक चंद पर हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया। घटना के बाद घायल वन कर्मी के साथ मौजूद अन्य वन कर्मियों ने शोर मचाकर घायल वन कर्मी को बाघ के चुंगल से छुड़ाकर उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद इलाके की रेंजर संचिता वर्मा अस्पताल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, Rs. 20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार।

जहां उन्होंने घायल वन कर्मी हाल जाना। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह ग्राम माधुबाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मानक चंद जोकि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में संविदा के पद पर तैनात है आज गश्त के दौरान अचानक गश्त के दौरान बाघ ने हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया जिसके बाद वन कर्मियों में दहशत बनी हुई है तो वहीं घटना के बाद बाघ की मॉनिटरिंग के लिए वन कर्मियों की गस्ती भी शुरू कर दी गई है वहीं घायल वन कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *