अवैध खनन में लिप्त डम्पर तथा एक ट्रैक्टर को सीज कर गुलजारपुर परिसर में भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी महोदय तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में देवेन्द्र सिंह रजवार वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में रामनगर रैन्ज के अन्तर्गत दिनांक 8.02.2023 तथा दिनांक 9.02.2023को कोसी नदी के अन्तर्गत अवैध खनन हेतु बनाए गए अवैध रास्तों प्रधान घाट, राघव घाट, गुच्छी घाट, मानकी घाट देव घाट गउ घाट बाबा घाट तथा गुलजारपुर क्षेत्र में बनाये गये अवैध रास्तों आदि सभी घाटों में खाई खुदान कार्य किया गया तथा। नदी क्षेत्र में एकत्रित कर बनाई गई अड्डीयो को फैलाकर नष्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल बाजार में भीषण आग, पुलिस-फायर की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

 

 

 

तथा इस अभियान के तहत एक डम्पर तथा एक ट्रैक्टर को सीज कर गुलजारपुर परिसर में भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सुरक्षित खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पुष्कर सिंह धामी ने की जनसुनवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

 

 

 

टीम में देवेन्द्र सिंह रजवार वन क्षेत्राधिकारी रामनगर, जितेंद्र प्रसाद डिमरी वन क्षेत्राधिकारी सुरक्षा बल, मोहन चंद्र पांडेय वन दरोगा, चन्द्र दत्त पाण्डेय वन दरोगा, चन्दन बिष्ट वन दरोगा,मो इमरान वन दरोगा, मनवर सिंह रावत वन दरोगा, हेम चन्द्र सुयाल उप वनक्षेत्राधिकारी, अजय वन आरक्षी जियाजुल इस्लाम वन आरक्षी, विकास वन आरक्षी, रेशु, भावना वन आरक्षी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *