शहर मे लगातार बढ रहे जाम की स्थिति से निजात पाने हेतु गोष्ठी की गयी जिसमें अधिकारी गण व यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा सहमति से निम्न आदेश पारित किये गये।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आज दिनांक 09.02.2023 को थाना प्रागण में SDM महोदय रामनगर, श्रीमान CO रामनगर, ARTO रामनगर,  SHO रामनगर TI रामनगर द्वारा जी0एम0ओ0यू0लि0,  के0एम0ओ0यू0 लि0 यूजर्स आदर्श यूनियन, टैक्सी यूनियन व टैम्पो स्टैण्ड के पदाधिकारीगण व पैट्रोल पम्प संचालको के साथ रामनगर शहर मे लगातार बढ रहे जाम की स्थिति से निजात पाने हेतु गोष्ठी की गयी जिसमें अधिकारी गण व यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा सहमति से निम्न आदेश पारित किये गये। रानीखेत रोड पर कोई भी प्राइवेट वाहन (जी0एम0ओ0यू0लि0, के0एम0ओ0यू0 लि0 यूजर्स आदर्श यूनियन , टैक्सी यूनियन व टैम्पू चालको ) व टैक्सी कार खडे नही होगे ।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

 

 

1- रानीखेत रोड पर निर्धारित स्टेण्ड पर केवल जी0एम0ओ0यू0लि0 की 02 बस व के0एम0ओ0यू0लि0 की 02 बस यूजर्स आदर्श यूनियन की 02 बस व हल्द्वानी की 01 बस लगेगी ।
2- रानीखेत रोड पर नम्बरो की बसो के अलावा कोई भी वाहन खडा नही होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय।

 

 

3- रानीखेत रोड पर टैक्सी का किसी भी प्रकार का प्रीपेड बूथ नही लगेगा ।
4- कोई भी टैम्पू चालक अपने टैम्पू को रानीखेत रोड पर नही खड़ा करेगा तथा न ही पैट्रोल पम्प के सामने अपनी सवारी उतारेगा और न ही सवारी भरेगा।
उपरोक्त समस्त आदेश तत्काल प्रभाव पारित किए जांएगे।