राष्ट्रीय ताइक्वांडो मे उत्तराखंड का दबदबा, खिलाडियों ने 1 स्वर्ण एवं 7 कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत दिनाँक 3/2/23 – 5/2/23 तक जूनियर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन पोर्ट स्टेडियम विशाखापट्टनम मे किया गया जिसमें उत्तराखंड के कुल 28 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया. खिलाडियों ने 1 स्वर्ण एवं 7 कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया. बालिका कोच ज्योति दुर्गापाल ने बताया की जूनियर बालिका वर्ग मे मानवी रावत, कनिष्का मठपाल ,पूर्णिमा बोरा, प्रियांशी बोरा द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया एवं आरती बिष्ट ,प्रियंका पांडे, मानसी बिष्ट, प्रियंका महर अस्मिता कौर, कविता बोहरा द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट।

 

 

बालक कोच गोकुल खेतवाल ने बताया की जूनियर बालक वर्ग मे ओम लाल शाह द्वारा स्वर्ण पदक बबलू खेतवाल, ध्रुव कार्की ,राहुल सिंह द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया इसके अलावा उज्जवल देव आदित्य ज़खमोला दिव्यांशु धामी एवं लक्ष्य जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया। पूमसे कोच शुभम डसीला ने बताया की पूमसे मे दिवाकर कुमार ज्योति खेतवाल सचिन बाफिला चित्रांगद बिष्ट प्रांजल पंत ध्रुव पांडे हर्षिता तिवारी प्रिया बोरा एवं अंजलि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

 

 

राज्य की इस उपलब्धि मे ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह बिष्ट जी द्वारा खिलाडियों की उपलब्धि मे खुशी व्यक्त की गई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी गई इसके अलावा कमलेश तिवारी, शशिकांत शर्मा, हरीश नयाल, सुनील थापा, नरेश कुमार तलरेजा द्वारा राज्य की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *