उत्तराखंड में बेरोजगार संघ पर लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेश बंद का ऐलान, ऋषिकेश, देहरादून में धारा 144 लागू

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनी – संवाददाता

गुरुवार को राजधानी देहरादून में युवाओं पर हुई पुलिस की बर्बरता के विरोध में बेरोजगार संघ ने समूचे उत्तराखण्ड में आज शुक्रवार 10 फरवरी को शांतिपूर्ण बंद का ऐलान किया है। जिसे देखते हुए जहां पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वहीं राजधानी देहरादून‌ में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऋषिकेश में भी प्रशासन की ओर से दो दिन के लिए धारा 144 लागू करने की खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद।

 

 

पूरे शहर में हालात काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।बता दें कि बेरोजगार संघ के ऐलान के बाद शुक्रवार को एक बार फिर युवाओं का हुजूम न केवल राजधानी देहरादून की सड़कों पर उमड़ने लगा है बल्कि राज्य के अन्य जनपदों से भी प्रदर्शन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं के पहुंचने की खबरें सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *