भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगारों पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी- भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगारों पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज पूरे प्रदेश में युवा मुखर हो गए है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, युवाओं का कहना है कि वो एक के बाद एक कई भर्तियों का पेपर दे चुके हैं और हर भर्ती का पेपर लीक हो रहा है, लिहाजा वह निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन सीबीआई जांच कराने के बजाय उन्हें पुलिस से पिटवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

जो कि उत्तराखंड के युवाओं के साथ कुठाराघात है। युवाओं का साफ तौर से कहना है कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी तब तक वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे, वहीं युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए बुध पार्क के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिटी सहित सभी अधिकारी मौके पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *