भर्ती घोटालें की सी बी आई जाँच को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से पुरे प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर – भर्ती घोटालें की सी बी आई जाँच को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से पुरे प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आज दिनांक 10 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करा. इसी के तहत आज रामनगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करा. राजधानी देहरादून में भर्ती घोटालें की जाँच सी बी आई से कराने की मांग को लेकर युवाओं व वेरोजगार संगठन प्रदर्शन कर रहे थे. गुरूवार को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसको लेकर रामनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया. पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कोंग्रेसजन ने रोडवेज बस स्टेशन के सामने रानीखेत रोड पर प्रदेश सरकार का पुतला फुंका.

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

इस मोके पर रणजीत रावत ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद को धाकड़ धामी के नाम से प्रचारित करते है. लेकिन वह प्रदेश में भर्ती घोटालें कराने और खनन घोटाला करने में धाकड़ साबित हुए है. उन्होंने कहा की राजधानी देहरादून में बेरोजगार युवा संगठन के लोग भर्ती घोटालें की सिर्फ सी वी आई जाँच की ही मांग कर रहे थे. उनका आंदोलन शांतिपर्ण था लेकिन राज्य की सरकार ने पुलिस से लाठीचार्ज करवाकर बेरोजगार युवाओं की आवाज को कुचलने का निंदनीय कार्य किया है. इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, वीना रावत, सुमन जोशी, विमला रावत, सतस्वरी रावत, राहुल नेगी, देवेंद्र चंदोला, धीरज ढोंढियाल, मोहमद मुजीब, छात्र संघ सचिव धीरज रावत, ललित जोशी, ललित कड़ाकोटी, अमरजोत, गोविन्द नेगी,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

रोहित नेगी, योगेश बस्नाल, मुकेश कुमार, विशाल रावत, चेतन कड़ाकोटी, मोहित बंगारी, आलोक कंडारी, अंकित नेगी, किशोरी लाल, अनिल अग्रवाल खुलासा, नरेश कालिया, गिरधारी लाल, शुभम खेरिया, रवि ठाकुर, ताइफ़ खान, दीपू सिंह, कुबेर बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, पंकज सुयाल, नवीन सुनेजा, जावेद खान, पंकज पांडेय, एन. डी. पंत, मोहम्मद शाहिद, चाँद खान, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, महेश पांडेय, प्रताप सिंह रौतेला, फारुख खान, सभासद मोहम्मद अजमल, नवीन सनवाल, कमल नेगी, भास्कर चमियाल, सुमित तिवारी, वीरेंद्र लटवाल, कृपाल रावत, रघुवर दत्त आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

 


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *