इको क्लब ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने ग्राफिक एरा एलुमनाई एसोसिएशन के साथ मिलकर सात ताल सड़क एवम झील किनारे सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

इको क्लब ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने ग्राफिक एरा एलुमनाई एसोसिएशन के साथ मिलकर सात ताल सड़क एवम झील किनारे सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश इको क्लब ने छात्रों ने एलुमनाई एसोसिएशन के बैनर के तले सात ताल रोड एवम सात ताल झील किनारे सफाई अभियान चलाया। अभियान को ग्राफिक एरा भीमताल निदेशक प्रो एम सी लोहनी ने झंडी दिखाई, अभियान का नेतृत्व डॉ फरहा खान एवम, साक्षी सिंह, संदीप बिष्ट एवम भावेश जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

 

 

 

अभियान में ४० से ऊपर युवाओं ने सहभाग किया। अलग अलग जगह से कुल ६० कट्टे कचरा उठाया गया एवम उसका निस्तारण किया गया। अभियान में प्रमुखता से साक्षी रजवार, सौम्या जोशी, कमलेश, गोकुल, साक्षी, हर्ष जोशी , दिव्यांशु, हर्ष अग्रवाल एवम अन्य छात्रों ने सहयोग दिया।

kj
tara