हल्द्वानी में महिला किसानों का सम्मान, मंजू तिवारी, दीपा और किरन को मिला प्रमाण पत्र।

हल्द्वानी में महिला किसानों का सम्मान, मंजू तिवारी, दीपा और किरन को मिला प्रमाण पत्र।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 15 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के अवसर पर ब्लॉक सभागार हल्द्वानी में राष्ट्रीय कृषि प्रसार एवं प्रौद्योगिकी मिशन (नेमेट) एवं आत्मा परियोजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष मनाने का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान देना, उन्हें सम्मानित करना और खेती-किसानी में उनकी भूमिका को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, बीज संरक्षण, सब्जी उत्पादन और जैविक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद कई बार उनके योगदान को पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली कूच की तैयारी, रणजीत रावत ने बनाई रणनीति।

 

 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिला किसानों को प्रोत्साहित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम से निपटने को नैनीताल पुलिस अलर्ट, पार्किंग से शटल सेवा तक पुख्ता इंतजाम।

 

परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है। फसल उत्पादन, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, कटाई से पहले की गतिविधियों, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन तक महिलाएं अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए उन्हें संसाधनों, आधुनिक तकनीकों और बाजारों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना जरूरी है।

 

 

 

इन महिला किसानों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, एडीजी ने जांच और न्यायिक कार्रवाई की दी जानकारी

कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंजू तिवारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं, कृषि क्षेत्र में दीपा लोशज्ञानी तथा पशुपालन क्षेत्र में किरन रावत को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक चन्दा फर्त्याल, मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, सहायक उद्यान अधिकारी अर्जुन सिंह परवाल, खंड विकास अधिकारी तनवरी असगर, क्षेत्रीय युवा मंगल दल अध्यक्ष त्रिवेणी गयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र की महिला किसान मौजूद रहीं।