युवती को डरा-धमका कर 4 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गईहै।

सुरेंद्र सैनी – संवाददाता

 

रामनगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। चार आरोपियों ने मुरादाबाद के पागवाड़ा में युवती को हवस का शिकार बनाया। विरोध पर डराया-धमकाया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

 

रामनगर कोतवाली क्षेत्र की युवती को चार युवक किसी बहाने से उत्तरप्रदेश के पागवाड़ा मुरादाबाद ले गए। जहां चारों ने उसके साथ जोर जबर्दस्ती शुरू कर दी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। साथ ही पीड़िता पुलिस की शरण में पहुंची और पुलिस को ‌तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

 

 

युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों सलमान अंसारी, नदीम, वसीम व सरफराज के खिलाफ आईपीसी की धारा, 376 /376(d) /504/ 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।