उधमसिंहनगर पुलिस ने सितारगंज क्षेत्र में हुई लूट की घटना का किया खुलासा, घटना में शामिल 04 लुटेरे गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 दिनांक 2-3/03/2023 की रात्रि में अज्ञात 4 लुटेरो द्वारा  ओम प्रकाश पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम टुण्डिला गोविन्दपुर थाना सितारगंज के घर में घुसकर वादी ओमप्रकाश व उसके पुत्र सुनिल व कपिल तथा श्रीमती ललिता देवी व पुत्र वधु कुसुम लता को बंधक बनाकर कपिल को चाकू से घायल कर तथा सुनील को डंडे से सिर पर वार कर घायल किया गया व उनके साथ मारपीट कर ओमप्रकाश की पत्नी श्रीमती ललिता देवी तथा पुत्रवधु श्रीमती कुसुम लता के जेवरात व नकदी लूटकर ले गये ।

 

 

 

उक्त घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक सितारगंज द्वारा उच्चाधिकारियों को दी उच्चाधिकारियो द्वारा स्वंय घटनास्थल पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया व घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड तथा फोरेन्सिक की टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया व फोरेन्सिक टीम द्वारा साइंटिफिक एविडेन्स एकत्रित की गई घटना के सम्बन्ध मे थाना सितारगंज में मुकदमा FIR NO 68 / 2023 धारा 394/506 IPC बनाम 03 अज्ञात पंजीकृत किया घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के नेतृत्व में कुल 5 टीमो का गठन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

 

गठित टीमो द्वारा घटनास्थल के आसपास अमरिया, बड़ापुरा, बलहेरा, पीलीभीत, जोशीकालोनी व अन्य सम्भावित स्थानो पर लगे करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को चैक किया तथा वादी के घर पर शादी समारोह के समय काम हेतु आये, संदिग्धों लगभग 82 लोगो से पूछताछ की गयी तथा पूर्व में लूट, डकैती व नकबजनी में प्रकाश में आये अभियुक्तो से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की गयी मुखबिर मामूर किये गये के उपरान्त घटनास्थल के आसपास के गाँवो में जाकर स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तथा घटना के अनावरण हेतु गठित तकनीकी टीम का सहयोग प्राप्त कर दिनांक 13- 14/3/2023 को गठित टीम के सदस्यो द्वारा कुल 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वादी के घर से लूटा हुआ जेवरात, मोबाईल व अन्य सामाग्री बरामद कर लूट की घटना का अनावरण कर शत प्रतिशत बरामदगी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

 

 

नामपता अभियुक्त-

1. अनिल सागर पुत्र अमर सिहं सागर निवासी ग्राम दुनधरी शरीफ थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ.प्र. उम्र 19 वर्ष
2. सचिन पुत्र नेमचन्द निवासी ग्राम भौना थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत उ.प्र. उम्र 23 वर्ष
3. जसवन्त सिंह उर्फ बन्टी पुत्र मेवा राम निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज उधम सिंह नगर उम्र 28
4. प्रमोद कुमार पुत्र वीर सिंह नि0 ग्राम गोविंदपुर टुंडलिया पो0 नकटपुरा थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर।

 

 

 

बरामद माल-

1- लूटा हुआ मोबाईल सैमसंग जे 07 2-04 अदद कंगन पीली धातु
3- 03 अदद चूडिया पीली धातु
4-01 अदद हार पीली धातु
5-01 अदद मांगटीका पीली धातु
6-01 अदद नथ पीली धातु
7-01 अदद अगूँठी पीली धातु
8-01 जोड़ी झुमके पीती धातु
9-01 अदद मंगल सूत्र का लॉकेट पीली धातु
10-01 अदद लौग पीली धातु
11-01 अदद नोजरिंग पीलीधातु
12-01 जोडी पायल सफेद धातु
13-01 अदद कमर बन्द सफेद धातु
14-01 जोडी हथफूल सफेद धातु
15-01 अदद तमंन्चा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस
16- एक अदद लोहे का कांता
17-01 अदद चाकू व लकडी का डंडा
18-घटना प्रयुक्त मो0सा0 हीरो स्पेलेन्डर रजि० नं०- UK06AY4783
19-वादी का आधार कार्ड व दो बैंक पासबुक

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा हे0 कानि0 नरेंद्र यादव, कानि0 भूपेंद्र यादव व कानि0 बलवंत को एम्प्लॉय ऑफ द मंथ तथा पुलिस टीम हेतु 2500 रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।

मीडिया सेल ऊधम सिंह नगर पुलिस

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *