उत्तराखंड में 300 भेड़ और बकरियों की मौत, कैसी घटी ये दर्दनाक घटना, पढ़िये पूरी खबर।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देहरादून- उत्तराखंड में करवट लेते मौसम के बीच आसमान से आफत बरसी है। उत्तरकाशी के खट्टू खाल के जंगलों में शुक्रवार (25 मार्च) को आसमानी बिजली ने जमकर कहर बरपाया है। यहाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 300 से ज्यादा बकरियां मर गई हैं। उत्तरकाशी जिले के खट्टू खाल क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 300 से ज्यादा भेड़ और बकरियों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भटवाड़ी प्रखंड के बारसू गांव निवासी संजीव रावत सहित अन्य पशुपालक अपनी भेड़-बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर लेकर जा रहे थे। तभी तेज बारिश के बीच खट्टू खाल गांव के जंगल में आकाशीय बिजली एक बड़े चीड़ पर गिर गई। इस आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लगभग 350 छोटी-बड़ी भेड़ एवं बकरियों की झुलसकर मौके पर ही जान चली गई। तस्वीर में स्पष्ट नज़र आ रहा है कि आकाशीय बिजली ने किस प्रकार तबाही के निशान छोड़े हैं। जमीन पर मृत भेड़ और बकरियां पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

 

ग्रामीण जगमोहन रावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि बड़ी संख्या में पशु हानि हुई है। आपदा प्रबंधन ने आधिकारिक जानकारी दी है कि घटना स्थल पर क्षति का आकलन करने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।